ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास और मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन होगा

रोहतक: CM मनोहर लालमुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 सितंबर को करनाल में डॉ. मंगल सेन सभागार में विभिन्न राज्य स्तरीय परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे। वे करीब 2000 करोड़ लागत वाली कुल 96 परियोजनाओं का उद्घाटन व 73 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन्हीं में से रोहतक के लिए 2 प्रोजेक्ट हैं, जिनका आज उद्घाटन व शिलान्यास होगा।उपायुक्त यशपाल ने बताया कि रोहतक के लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें करनाल के सांसद संजय भाटिया व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। CM मनोहर लाल कार्यक्रम से वर्चुअली करनाल से जुड़ेंगे। रोहतक की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन होगा।प्रदेशभर में 22 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, जिनमें से एक रोहतक में है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत सरकार ने शहर के गंदे पानी के शोधन के लिए गांव कन्हेली में 10 MLD क्षमता का STP लगाया है। STP द्वारा साफ किए गए पानी को सूक्ष्म सिंचाई के तहत किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। STP पर समुदाय आधारित सोलर ग्रिड से संचालित होने वाला सूक्ष्म सिंचाई ढांचा तैयार किया जाएगा।इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। STP से 3.06 क्यूसिक पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध हो सकेगा। सूक्ष्म सिंचाई के लिए 45 HP एवं 100 LPS क्षमता के पम्प लगाए जाएंगे। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 4715 मीटर लम्बी मुख्य लाइन बिछाई जाएगी। सोलर ग्रिड पॉवर पर आधारित समेकित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से मायना गांव के लगभग 300 किसान लाभांवित होंगे।इस पानी से 1250 एकड़ अर्थात 506 हेक्टेयर भूमि की सूक्ष्म सिंचाई की जाएगी। ऐसा करने से नहर के 3.06 क्यूसिक शुद्ध जल की बचत होगी, जिसका अन्य कार्य के लिए सदुपयोग हो सकेगा तथा इस पानी से सिंचाई के बाद भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। इस परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा, जो समय की मांग है तथा STP/ड्रेन के पास खड़े होने वाले पानी से पनपने वाली बीमारियों की समस्या का भी समाधान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.