मंदिर को हरे-रंग से पोते जाने पर जताई नाराजगी,1629 में बना था शिवालय
कौशांबी: कौशांबी के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के आजाद नगर मोहल्ले में बने शिव मंदिर में लंबे अरसे बाद पूजा पाठ हुई है। दरअसल मंदिर के आसपास मुस्लिम बस्ती होने के चलते लोग मंदिर में पूजा नहीं कर रहे थे। हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ पहुंचकर मंदिर की साफ सफाई कर पूजा की।हैरानी की बाद यह रही कि मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग गायब था। इतना ही नहीं मंदिर के बाहरी रंग को भी बदल कर लोगों ने हरा कर दिया था। इस दौरान सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अमला डटा रहा। करीब 1629 में बने कस्बा स्थित शिव मंदिर 3 दशक बाद पूजा पाठ शुरू कराई जा सकी है। लंबे समय से मंदिर में पूजा पाठ बंद था। ऐसे में मंदिर बीरान हो चुका था। किसी का आना जाना इस ओर न होने से मंदिर के पट हमेशा बंद रहते थे।मंझनपुर के मंदिर में पूजा करने के बाद हिंदू संगठन ने फैसला लिया कि अब हर दिन पूजा होगी।मंदिर में पूजा पाठ का फैसला लियाहिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल को इसकी जानकारी हुई। इन्होंने मंदिर में पूजा पाठ का फैसला लिया। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन को दी। रविवार को प्रांत सह संयोजक रचना सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंझनपुर चौराहे पहुंचे। संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। हालत देखकर पहले सफाई अभियान चलाया। इसके बाद विधि विधान से पूजा पाठ शुरू किया।शिव मंदिर में पूजा के लिए जाते हिंदू संगठन के लोग।मंदिर के अंदर से शिवलिंग गायबहिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता शिवालय में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां का नजारा बदला था। अंदर से शिवलिंग गायब मिला। कार्यकर्ताओं ने पहले यहां सफाई की। इसके बाद पूजा अर्चना किया। मंच के जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि मंदिर तक आने वाले रास्ते में पहले तमाम मांस की दुकाने थी।इसके साथ ही मंदिर की पोताई हरे रंग से हुई है। तहसीलदार भूपाल सिंह ने इस दौरान दुकाने न खुलने और मंदिर की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने समेत अन्य बातों को लेकर मदद का अश्वासन दिया।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान तहसीलदार मंझनपुर भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार, अतिरिक्त निरीक्षक दिनेश मिश्रा, कानूनगो व लेखपाल के साथ ही कार्यकर्ता राकेश पांडेय, चक्रेश मिश्रा, संजय जयसवाल, अशीष, बच्चा, सत्येंद्र हेला, रूपेंद्र शर्मा, यदुनंदन सिंह, प्रशांत, यशवंत यादव, प्रमोद रैदास, सुरेंद्र मिश्रा, अंगद सिंह, शेखर पांडेय, तिलक सिंह, विनय पांडेय, नितिन, आनंद कुमार, न्यू शांति अस्पताल प्रबंधक अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.