वाराणसी में किसान से मांग रहा था 8 हजार रुपए; एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा
वाराणसी: घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए लेखपाल (लाल घेरे में) को आज जेल भेजा जाएगा।वाराणसी में एंटी करप्शन की टीम ने 8 हजार रुपए घूस लेते हुए लेखपाल धर्मेंद्र चौरसिया को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। धर्मेंद्र के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से जिले के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।परेशान होकर किसान ने किया था संपर्कबड़ागांव थाना के गोकुलपुर गांव निवासी किसान हरे कृष्ण पांडेय ने बताया कि वह अपने खेत की पैमाइश कराने के लिए कई दिनों से लेखपाल धर्मेंद्र चौरसिया के आगे-पीछे घूम रहे थे। धर्मेंद्र ने उनसे कहा था कि 8 हजार रुपए दो तो पैमाइश का काम कराएं।धर्मेंद्र की डिमांड से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम के प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव से संपर्क किया। उपेंद्र सिंह यादव ने उन्हें 8 हजार रुपए के नोटों में केमिकल लगाकर धर्मेंद्र को देने को कहा।तहसील गेट के पास से हुआ गिरफ्तारएंटी करप्शन टीम के प्रभारी के कहने पर शनिवार की देर शाम हरे कृष्ण पांडेय ने लेखपाल को पैसा लेने के लिए बुलाया। धर्मेंद्र ने पिंडरा तहसील के गेट के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर हरे कृष्ण को आने को कहा। हरे कृष्ण ने केमिकल लगे नोटों को जैसे ही धर्मेंद्र को थमाया वैसे ही समीप मौजूद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद धर्मेंद्र को फूलपुर थाने ले जाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.