अग्रोहा धाम से 11 हजार किलोमीटर का किया सफर; अग्रवाल समाज ने किया स्वागत
नारनौल:महालक्ष्मी रथ यात्रा का अटेली में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।हरियाणा के अटेली मंडी कस्बे में सोमवार को महालक्ष्मी रथ यात्रा पहुंची। यह रथ यात्रा अग्रोहा धाम से शुरू हुई थी। 11 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सोमवार को यात्रा अटेली कस्बा में पंहुची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मंडी अटेली इकाई की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया।राकेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा धाम पर करीब 500 करोड़ की लागत से महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इस मंदिर निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए अग्रोहा धाम से महालक्ष्मी रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत यह रथ यात्रा पूरे देश के गांवों कस्बों व शहरों में जा रही है। इस रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है।रथ यात्रा के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग।उन्होंने बताया कि यह रथयात्रा अब तक करीब 11 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। सोमवार को रथयात्रा अटेली कस्बा में पहुंची। अटेली कस्बा में पहुंचने पर रथ यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। वही लोगों ने रथयात्रा के सामने महालक्ष्मी का पूजन किया। उन्होंने बताया कि रथयात्रा को लेकर सभी समाज के लोगों में खुशी व्याप्त है तथा सभी वर्ग के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.