ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किराया नहीं चुकाने पर अप्पूघर सील

गुरुग्राम | हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह सेक्टर-29 के अप्पूघर वाटर पार्क को सील कर दिया। अप्पूघर पर 48.56 करोड़ रुपये जमीन का लीज किराया और 95.20 लाख रुपये पानी का बिल बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर एचएसवीपी ने एग्रीमेंट को रद्द करके मौके पर जमीन को कब्जे में ले लिया।ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए तहसीलदार दर्पण कंबोज, संपदा अधिकारी-2 संजीव सिंगला, जेई एनके राणा, योगेश, अमन, विकास समेत सेक्टर-29 थाने की पुलिस फोर्स के साथ अप्पूघर पहुंचे। टीम ने रविवार सुबह 8 बजे पहुंचकर अप्पूघर वाटर पार्क के मेन गेट को सील कर दिया। इसके बाद अंदर जाकर दुकान से लेकर अन्य संपत्ति को सील कर दिया। अप्पूघर के अंदर कुल आठ सील लगाए गए हैं।इस दौरान अप्पूघर के अधिकारियों और करीब 500 कर्मियों को गेट से बाहर निकाल दिया गया। करीब तीन घंटे की कार्रवाई में अप्पूघर की संपत्ति को सील कर कब्जे में ले लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.