ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंकिंग धोखाधड़ी से मिलेगी सुरक्षा

आरबीआई एक अक्तूबर, 2022 से कार्ड टोकनाइजेशन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लागू होने पर मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स अपने पास नहीं रख पाएंगे।आपको ऑनलाइन लेनदेन के लिए हर बार कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इससे आपके कार्ड की डिटेल्स सुरक्षित रहेगी। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। बार-बार कार्ड की जानकारी दर्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं तो अपने कार्ड को टोकन में बदल सकते हैं। हालांकि, टोकनाइजेशन अनिवार्य नहीं है।आप जब भी किसी ई-कॉमर्स एप या वेबसाइट से खरीदारी करते हैं तो आपसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स मांगी जाती है। इससे आपको भविष्य में लेनदेन के लिए हर बार ये जानकारियां नहीं देनी पड़ती हैं। हालांकि, यह सुविधा कई बार जोखिम बन जाती है, जब आपके कार्ड की डिटेल्स चुरा ली जाती है।टोकनाइजेशन एक प्रक्रिया है, जिसमें आपके कार्ड के 16 अंकों के नंबर को एक वैकल्पिक-एन्क्रिप्टेड कोड से बदल दिया जाता है। इसे टोकन कहते हैं। आपके कार्ड से जुड़ा टोकन हर मर्चेंट के लिए अलग-अलग होगा। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन लेनदेन, पीओएल लेनदेन के लिए कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.