ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहडोल में अमलाई पुलिस की अभिरक्षा से भागा शराब तस्करी का आरोपित

शहडोल ।  रविवार की देर रात अमलाई थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की टीम ने शराब जब्त कर कार्रवाई की और आरापितों को गिरफ्तार कर अमलाई थाने के हवाले किया था, लेकिन पुलिस आरोपित को नहीं संभाल पाई और एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने स्कार्पियो वाहन से शराब जब्त किया है। इस वाहन से शराब की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने पर टीम ने स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 15 सीए 0554 से 53 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया, जिसकी कीमत 35 हजार आंकी गई है। तीन आरोपियों को पकड़ा था, जिसमें एक आरोपी फरार हो गया है। स्पेशल टीम ने कार्रवाई कर वाहन, शराब एवं आरोपियों को अमलाई पुलिस के सुपुर्द किया था। यहां से मौका पाकर आरोपी विनोद पाठक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। खबर लगते एसडीओपी धनपुरी मौके पर पहुंच गए हैं फरार आरोपी विनोद पाठक को तलाश में जुट गए है। यहां तीन आरोपितों कमलेश सिंह चंदेल, रोशन सिंह और विनोद पाठक को पकड़ा था। इनमें कमलेश सिंह चंदेल ठेकेदार है जो शराब को अवैध तरीके तस्करी करते पकड़ा गया है।जानकारी के अनुसार स्पेशल टीम ने एक किराना दुकान से भी देशी शराब जब्त किया है। यह शराब भी किसी ठेकेदार की है। पुलिस के अनुसार अमलाई, बुढ़ार और धनपुरी क्षेत्र में शराब ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसको संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाई है, जो जिले में कही भी अचानक दबिश देकर कार्रवाई करेंगी। स्थानीय पुलिस के कामकाज में कमजोरी सामने आने के बाद यह प्रयोग किया जा रहा है। इसके पहले एसपी ने कबाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.