ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की रेड; एक गिरफ्तार, दूसरा भीड़ का फायदा उठा फरार

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कर अवैध शराब पकड़ी। एक आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने में कामयाब हो गया, वहीं दूसरे को पुलिस ने अवैध शराब सहित पकड़ लिया। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।सदर थाना पुलिस महेंद्रगढ़ को रविवार देर शाम सूचना मिली की गांव जाट में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।पुलिस ने रेड की तो वहा राधेश्याम उर्फ धमल अपने घर के साथ लगते बकरी बाड़ा में एक रेडीमेट कपडा थैले के साथ खड़ा मिला। थैले की तलाशी में 11 बोतल शराब देशी, 4 अध्धे, 3 पव्वे शराब मिली। उसके कब्जे से कुल सवा 13 बोतल अवैध शराब की मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।दूसरी घटना में पुलिस ने गांव रिवासा में रेड की। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पुल के नीचे खोखा से एक प्लास्टिक के कट्टे में 32 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने कुलीदप उर्फ हवलदार के खिलाफ अवैध शराब बिक्री का केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.