ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में रिसॉर्ट में ठहरे यूपीए के 30 विधायक लौटे रांची

झारखंड में यूपीए सरकार के कम से कम 30 विधायक रविवार शाम विशेष चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचे। ये सभी विधायक 30 अगस्त से ही छत्तीसगढ़ में रायपुर के नजदीक एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। ये सभी सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए वापस लौटे हैं।
एक कांग्रेस नेता ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ 30 विधायक रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हुए। इन सभी को रिसॉर्ट से पुलिस सुरक्षा में एक बस से एयरपोर्ट पहुंचाया गया। ये सभी विधायक रविवार शाम को छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करेंगे। विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30, कांग्रेस के 18, राजद का एक विधायक है जबकि विपक्षी दल भाजपा के पास 26 विधायक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.