लोगों ने खालिस्तानी व गद्दार कहकर निकाला पाकिस्तान से हार का गुस्सा, हरभजन सिंह बचाव में आए
अमृतसर: एशिया कप 2022 में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। सुपर-4 में भारत की यह पहली हार थी। हालांकि मैच में एक समय भारत की जीत तय दिख रही थी, लेकिन पाकिस्तान ने दमदार बल्लेबाजी और भारतीय प्लेयर्स की मिस-फील्डिंग व बॉर्ल्स की गलत गेंदबाजी ने मैच का रूख ही बदल गया। भारत हार गयामैच के अंतिम दौर में युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। इसके बाद से ही अर्शदीप ट्विटर पर ट्रोल होने लगे हैं। यूजर्स ने उन्हें खालिस्तानी कहा। गद्दार बताकर खेल से बाहर करने के लिए कह दिया। यह देख सबसे पहले पूर्व गेंदबाज व सांसद हरभजन सिंह अर्शदीप के बचाव में आए।हरभजन सिंह बोले- अर्शदीप सोना हैहरभजन सिंह ने अपने ट्वीट करते हुए कहा कि अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें। कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता…हमें अपने लड़कों पर गर्व है… पाकिस्तान ने बेहतर खेला… ऐसे लोगों पर शर्म आती है, जो इस प्लेटफॉर्म पर अर्शदीप और टीम को सस्ती बातें कहकर हमारे ही लोगों को नीचा दिखाते हैं। अर्श सोना है…अर्शदीप को खालिस्तानी कहने वालों पर उठे सवालकई युवाओं ने टीम और अर्शदीप का साथ दिया। सभी ने अर्शदीप को खालिस्तानी व देश का गद्दार करने पर लताड़ा। लोगों का कहना है कि अर्शदीप युवा खिलाड़ी हैं। कुछ लोगों ने तो अर्शदीप को खालिस्तानी कहने वाले लोगों पर ही सवाल उठा दिए और कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा भारतीय टीम व अर्शदीप को नीचा दिखाने के लिए जानबूझ कर किया जा रहा है।अर्शदीप सिंह को ट्रोल करते हुए यूजर्स द्वारा किए गए कमेंट।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.