गंगा नदी में पलटी करीब 55 यात्रियों से भरी नाव
पटना से सटे दानापुर में एक बड़ी दुर्घटना घटी। यहां रविवार को दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पास 2 नाव आपस में टकरा गईं। नावों पर करीब 50-55 लोग सवार थे। इनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बताया गया है कि 10 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। दानापुर के एसडीएम मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा नदी के पार दियारा से तीन नावें में लोग चारा काट कर लौट रहे थे इसी बीच नदी की तेज धार की वजहें से दो नावें टकरा गईं। नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.