ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की अंतिम विदाई कल 

गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे  मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

इससे पहले सोमवार सुबह डॉक्टरों ने मिस्त्री का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव सोमवार को जेजे अस्पताल लाया गया था। अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। वहीं इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.