ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रयागराज में कुंभ मेले को देखते हुए रेलवे की ओर से लिया गया है निर्णय, अब होंगे सात प्लेटफार्म

प्रयागराज: वाराणसी से प्रयागराज के बीच हो रहे रेल दोहरीकरण प्रोजेक्ट के तहत यह प्लेटफार्म बनाया जाएगा।संगम के तट पर 2025 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के पहले प्रयागराज में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म बनाए जाने की तैयारी है। इस स्टेशन पर अभी तक 6 प्लेटफार्म हैं, एक और प्लेटफार्म बनने के बाद यहां कुल 7 प्लेटफार्म हो जाएंगे। इसी क्रम में यहां एक और नई लाइन बिछाई जाएगी जो प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच में होगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रंबधक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वाराणसी से प्रयागराज के बीच हो रहे रेल दोहरीकरण प्रोजेक्ट के तहत यह प्लेटफार्म बनाया जाएगा।मलाकराज की ओर से बनेगा दूसरा प्रवेश मार्गरामबाग रेलवे स्टेशन पर एक और प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा जो मलाकराज की तरफ होगा। इसके लिए फुट ओवर ब्रिज का विस्तार भी होगा। यहां इस तरह का प्लान होगा कि सामान्य दिनों में रेल यात्रियों को मलाकराज की ओर से इंट्री दी जाएगी। माघ या कुंभ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों पर रामबाग स्टेशन के मुख्य परिसर से ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। यहां सभी प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इसी उद्देश्य से जीएम अशोक मिश्रा ने रविवार काे रामबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.