ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैकर ने टैक्सी सेवा के साइबर सिस्टम में घुसकर एक ही पते पर भेज दीं सैकड़ों टैक्सियां, 3 घंटे लगा रहा जाम

मास्को । रूस में एक अजीबोगरीब घटना में हैकर्स ने एक निजी ऑनलाइन टैक्सी सेवा के साइबर  सिस्टम को हैक करके उसके एप्लीकेशन के साथ छेड़छाड़ करके एक ही पते पर सैकड़ों टैक्सियों को भेज दिया। इसके बाद उस इलाके में एक बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। रूस की राजधानी मास्को के कुतुजोवस्की प्रॉस्पेक्ट पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कई घंटों तक अपनी कारों के अंदर ही फंसे रहे।
इस अजीबोगरीब घटना में हैकर्स ने सर्विस प्रोवाइडर यांडेक्स टैक्सी के सॉफ्टवेयर में सेंध लगाई और सैकड़ों कारों को एक ही जगह पर भेज दिया, जिसके कारण तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। मास्को में यांडेक्स टैक्सी के लिए काम करने वाले सैकड़ों ड्राइवरों को तब तक इसका पता नहीं चला, जब तक कि वे उस जगह पर नहीं पहुंच गए। ट्रैफिक जाम करीब 3 घंटे तक चला। टैक्सी कंपनी यांडेक्स टैक्सी ने साइबर हमले की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके कारण कुतुजोवस्की प्रॉस्पेक्ट इलाके में जाम लगा और कारों के ड्राइवर परेशान हुए। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि 1 सितंबर की सुबह यांडेक्स टैक्सी की सेवा को साइबर अटैक करने वालों ने रोकने की कोशिश की। कई दर्जन ड्राइवरों को एक ही जगह जाने के आदेश दिए गए।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और इस तरह के हमलों का पता लगाने के लिए एल्गोरिदम में पहले ही सुधार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि साइबर हमले से प्रभावित ड्राइवरों को मुआवजा मिलेगा। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यांडेक्स टैक्सी हैक के लिए कौन जिम्मेदार था। यांडेक्स टैक्सी को रूस की सबसे बड़े आईटी कंपनी यांडेक्स चलाती है। यांडेक्स को रूसी गूगल भी कहा जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.