ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आटा अब 40 रुपये लीटर रैली में राहुल की जुबान फिसली तो जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस की हल्लाबोल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूध, आटा, गैस सिलेंडर, सरसों के तेल और पेट्रोल डीजल की कीमत कई गुना बढ़ गई। इस दौरान आटा को लेकर उनकी जुबान ऐसी फिसली कि वे जमकर ट्रोल हो गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल, राहुल गांधी आटे के कुछ साल पुराने दाम और आज के दाम की तुलना कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उन्होंने किलो की बजाय लीटर बोल दिया। उन्होंने कहा कि पहले आटा 22 रुपये लीटर में था और आज 40 रुपये लीटर में बिक रहा है। बस फिर क्या था यह वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर वे जमकर ट्रोल हो गए। इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। यहां तक कि कुछ भाजपा नेताओं से भी इसे पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। असलियत में मामला यह था कि स्पीच के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। इसके चलते वह किलो की जगह लीटर बोल गए। बाद में इसका पूरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती सुधारी है। हालांकि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक हिस्से को वायरल कर राहुल गांधी की चुटकी ली जा रही है। बता दें कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ ‘हल्लाबोल रैली’ की। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में पहुंचे थे। इस रैली में एक बार फिर से राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.