ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री निज्जर, हरभजन सिंह और धालीवाल के घर का घेराव, कर्ज माफ और केस रद्द करने की मांग

अमृतसर: अमृतसर में प्रदर्शन करते हुए किसान।पंजाब के अमृतसर में संयुक्त किरती किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों की तरफ से लंबित मांगों को लेकर कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, जंडियालागुरु में हरभजन सिंह ईटीओ और अजनाला में कैबिनेट मनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल के घर का घेराव किया गया। किसानों ने कर्ज माफी, पुलिस स्टेशनों में दर्द पर्चे रद्द करने और लंपी बीमारी में सरकार के ढीले रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. निज्जर के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट।संयुक्त किरती किसान यूनियन के नेता जतिंदर सिंह छीना अपने समर्थकों के साथ डॉ. निज्जर के घर का घेराव करने पहुंचे। छीना ने बताया कि पंजाब सरकार ने किसानों के बैंक कर्जों को रद्द करने और किसान मोर्चे के दौरान किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा अभी तक हो नहीं पाया है। इसके अलावा किसानों ने लंपी रोग से मरे पशुओं के मुआवजे की भी मांग उठाई है।छीना ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की तरफ से लगाए गए प्रोजेक्ट रद्द करने, पानी को बचाने के लिए खेती विभिन्नता, सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट अनुसार 50% मुनाफा जोड़ कर देना, कॉर्पोरेट जगत की तरफ से पानी को दूषित करने, किसान संघर्ष में मारे गए किसानों को मुआवजा व नौकरी की मांग किसानों ने उठाई है।लंपी के दौरान सरकार ने नहीं रखा ध्यानकिसानों ने आरोप लगाया है कि लंपी बीमारी के कारण कई पशु मर चुके हैं। गांवों का डॉक्टरों ने रुख ही नहीं किया। मारे गए पशु गांवों के बाहर बने हड्‌डारोड़ी पर पड़े हैं और बदबू फैल रही है। उन्होंने मुआवजे देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.