ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाथरुम जाने का बनाया बहाना; खिड़की तोड़कर पाइप से नीचे उतरा, भनक तक नहीं लगी

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी को तबीयत बिगड़ने पर अंबाला सिटी में भर्ती कराया गया था। बंदी ने अचानक बाथरुम जाने का बहना बनाया और पीछे से खिड़की तोड़कर फरार हो गया।बाथरुम से काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पुलिस को शक हुआ। बाथरुम जांचने पर बंदी फरार मिला।जानकारी के मुताबिक, बलदेव नगर निवासी बंदी प्रिंस सेंट्रल जेल अंबाला में बंद था। 2 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया था। सुरक्षा के लिहाज से 2 पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। रविवार देर शाम को प्रिंस ने अचानक बाथरूम जाने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी बाहर खड़े थे। शातिर बंदी पीछे से खिड़की तोड़ी और फिर पाइप के जरिए नीचे उतार फरार हो गया।RPF ने जून 2022 में पकड़ा था प्रिंसपुलिस के मुताबिक, RPF अंबाला ने जून 2022 में बलदेव नगर निवासी प्रिंस को चोरी करते हुए पकड़ा था, जबकि दूसरा साथी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया था।CIA समेत 3 टीमें कर रही रेडबलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि बंदी प्रिंस के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज था। बंदी के फरार होने की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई थी। अब CIA समेत तीनों टीमें रेड कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बंदी को पकड़ा जाएगा। बताया कि बंदी प्रिंस के खिलाफ जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.