ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांधी ग्राउंड में जनजाति प्रतिभाओं से की मुलाकात, नाई में सीएचसी का किया निरीक्षण

उदयपुर: नाई सीएसचसी में सीएस शर्मा ने वार्ड में निरीक्षण कर मरीजों से बात की।राज्य की प्रशासनिक मुखिया और मुख्य सचिव उषा शर्मा उदयपुर दौरे पर हैं। वे सोमवार को दिन भर जिले के निरीक्षण पर रहेंगी। शर्मा सुबह ही गांधी ग्राउंड पहुंची और राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन के अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जनजाति खेल प्रतिभाओं से मुलाकात प्रोत्साहित किया और हॉकी प्लेयर्स और तीरंदाजों से मिली। इस दौरान उन्होंने राजकीय जनजाति आश्रम छात्रावास पई में स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बच्चों को दो स्मार्ट क्लास के फायदों के बारे में पूछा।सीएस शर्मा गांधी ग्राउंड में जनजाति क्षेत्र की प्रतिभाओं से रूबरू हुई।इसके बाद मुख्य सचिव शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई का निरीक्षण किया। ओपीडी, महिला वार्ड, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला कक्ष, एक्सरे रूम, सर्जिकल वार्ड को चेक कर मरीजों से बात की। उन्होंने चिरंजीवी योजना को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया और चिकित्सा अधिकारियों को चिरंजीवी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। शर्मा दिन भर में एक दर्जन से ज्यादा हॉस्पिटल, स्कूल, हॉस्टल और सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करेंगी।सीएस उषा शर्मा स्कूल ने बच्चों से बात कर स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी ली।गांधी ग्राउंड में इससे पहले उन्होंने गतिमान प्रशासन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी मौजूद थे। सीएस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं ओलंपियन लिंबाराम, ओलंपियन धूलचंद डामोर, ओलंपियन अशोक ध्यानचंद को सम्मानित किया। यही नहीं उन्होंने खेल प्रतिभाओं में महेंद्र सिंह शेखावत, लब्दी सुराना, हमीदा बानो, स्व जयंती लाल निनामा की पत्नी सुनीता, युग चेलानी और गौरव साहू से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.