ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षकों के सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की परीक्षा एक बार फिर बोर्ड परीक्षा कहलाएगी। बता दें कि सोमवार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से प्रदेश के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक श्रेणी के आठ और माध्यमिक श्रेणी के छह शिक्षकों को ये सम्मान दिया जा रहा है। इनके नामों की घोषणा शनिवार को कर दी गई थी।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ी घोषणा करते हुए  5वीं और 8वीं को फिर से बोर्ड का परीक्षा का दर्जा दे दिया है। 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंहपरमार ने कहा कि ये फैसला सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि बच्चों पर परीक्षा के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्कूली सत्र 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था। इसके बाद इन कक्षाओं में फेल होने वाले बच्चों को औसत अंक देकर पास कर दिया जाता था। अब 15 साल बाद फिर उसी पैटर्न पर परीक्षाएं ली जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.