NGT पहले ही दे चुकी 100 करोड़ का नोटिस,नहीं सुधर रहे हालात,CETP लाइन में डाल रहे वेस्ट
लुधियाना: डेयरी का कनेक्शन काटते हुए निगम अधिकारी।पंजाब के लुधियाना में बुड्डा दरिया पहले ही गंदा नाला बन चुका है। वहीं पशु डेयरी संचालक भी गोबर आदि वेस्टेज CETP लाइन में डाल रहे है जिसकी शिकायत निगम अधिकारियों को कई बार आ चुकी थी। आज कार्रवाई करते हुए 4 डेयरियों के सीवरेज कनेक्शन निगम ने काट दिए गए है।बता दें बुड्डा दरिया प्रदूषित होने के कारण पहले ही NGT निगम को 100 करोड़ रुपये जमा करवाने का नोटिस भेज चुकी है। पशु डेयरी संचालकों की तरफ से गोबर को निगम की सीवरेज लाइन में डालने के खिलाफ निगम की ओएंडएम ब्रांच ने आद कार्रवाई की है। निगम की इस कार्रवाई के बाद पशु डेयरी संचालकों के बीच हड़कंप मच गया।निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि सीवरेज लाइन में गोबर डालने वालों के खिलाफ उनकी मुहिम इसी तरह जारी रहेगी। आने वाले दिनों में निगम मुलाजिमों शहर के अंदर चल रही पशु डेयरियों की इसी तरह जांच कर कनेक्शन को काटेंगे।वर्णनीय है कि महानगर में पशु डेयरी संचालकों के लिए दो डेयरी कांप्लेक्स बने है। इसके अलावा भी कुछ लोग शहरी एरिया के अंदर पशु डेयरियां संचालित कर रहे है। यहां से निकलने वाले गोबर को बाहर फेंकने की जगह निगम की सीवरेज लाइन में डाला जा रहा है। जिससे निगम की सीवरेज लाइन जाम हो रही है।आज जिन 4 डेयरियों पर कार्रवाई की गई वह गबर को पानी के साथ निगम की सीवरेज लाइन में डाल रहे थे। निगम टीम ने जेसीबी मशीन से सभी डेयरियों के सीवरेज कनेक्शन को काट दिया है।आज निगम ने कक्का रोड़, बब्बू जिंदल डाइंग के पीछे बनी डेयरी, महावीर जैन कालोनी और गुरमेल पार्क गली नंबर 5 में बनी डेयरी का कनैक्शन काटा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.