ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NGT पहले ही दे चुकी 100 करोड़ का नोटिस,नहीं सुधर रहे हालात,CETP लाइन में डाल रहे वेस्ट

लुधियाना: डेयरी का कनेक्शन काटते हुए निगम अधिकारी।पंजाब के लुधियाना में बुड्‌डा दरिया पहले ही गंदा नाला बन चुका है। वहीं पशु डेयरी संचालक भी गोबर आदि वेस्टेज CETP लाइन में डाल रहे है जिसकी शिकायत निगम अधिकारियों को कई बार आ चुकी थी। आज कार्रवाई करते हुए 4 डेयरियों के सीवरेज कनेक्शन निगम ने काट दिए गए है।बता दें बुड्‌डा दरिया प्रदूषित होने के कारण पहले ही NGT निगम को 100 करोड़ रुपये जमा करवाने का नोटिस भेज चुकी है। पशु डेयरी संचालकों की तरफ से गोबर को निगम की सीवरेज लाइन में डालने के खिलाफ निगम की ओएंडएम ब्रांच ने आद कार्रवाई की है। निगम की इस कार्रवाई के बाद पशु डेयरी संचालकों के बीच हड़कंप मच गया।निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि सीवरेज लाइन में गोबर डालने वालों के खिलाफ उनकी मुहिम इसी तरह जारी रहेगी। आने वाले दिनों में निगम मुलाजिमों शहर के अंदर चल रही पशु डेयरियों की इसी तरह जांच कर कनेक्शन को काटेंगे।वर्णनीय है कि महानगर में पशु डेयरी संचालकों के लिए दो डेयरी कांप्लेक्स बने है। इसके अलावा भी कुछ लोग शहरी एरिया के अंदर पशु डेयरियां संचालित कर रहे है। यहां से निकलने वाले गोबर को बाहर फेंकने की जगह निगम की सीवरेज लाइन में डाला जा रहा है। जिससे निगम की सीवरेज लाइन जाम हो रही है।आज जिन 4 डेयरियों पर कार्रवाई की गई वह गबर को पानी के साथ निगम की सीवरेज लाइन में डाल रहे थे। निगम टीम ने जेसीबी मशीन से सभी डेयरियों के सीवरेज कनेक्शन को काट दिया है।आज निगम ने कक्का रोड़, बब्बू जिंदल डाइंग के पीछे बनी डेयरी, महावीर जैन कालोनी और गुरमेल पार्क गली नंबर 5 में बनी डेयरी का कनैक्शन काटा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.