टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की अंतिम विदाई कल
गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
इससे पहले सोमवार सुबह डॉक्टरों ने मिस्त्री का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव सोमवार को जेजे अस्पताल लाया गया था। अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। वहीं इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.