ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ के होटल अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट, अस्पताल भी चेक किए

मुरादाबाद: हॉलीडे रीजेंसी में फायर फाइटिंग सिस्टम चेक करने पहुंचे सीएफओ मुकेश कुमार।लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड में 4 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शासन ने प्रदेश के सभी होटलों में फायर फाइटिंग सिस्टम चेक करने की एडवाइजरी जारी की है।इसके बाद मुरादाबाद में भी CFO मुकेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने फाइव स्टार होटल हॉलीडे रीजेंसी समेत शहर के कई होटलों में चेकिंग की है। होटलों के साथ ही अस्पतालों में भी फायर फाइटिंग सिस्टम को परखा जा रहा है।होटल स्टाफ को भी दिए फायर फाइटिंग के टिप्सहॉलीडे रीजेंसी में चेकिंग करने पहुंचे CFO मुकेश कुमार ने होटल स्टाफ को भी फायर फाइटिंग के टिप्स दिए। ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर स्टाफ आग को प्राथमिक स्तर पर ही काबू कर सके।CFO ने होटल में आपातकालीन द्वार को कार्ड प्रोटेक्टेड नहीं रखने के निर्देश दिए। ताकि इमरजेंसी में कार्ड से गेट ओपन होने का इंतजार न करना पड़े। सीएफओ ने होटल का फायर फाइटिंग सिस्टम भी चेक किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.