35 में से 4 नंबर आने पर 31 डंडे मारे; लड़की के हाथ का मांस फटा; FIR दर्ज
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव आट्टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में एक टीचर ने छात्रा को खूब पीटा। महिला टीचर ने छात्रा के हाथ पर 31 डंडे मारे, जिससे उसके हाथ का मांस फट गया। आलम यह है कि बच्ची अपने हाथ से सही तरह काम भी नहीं कर पा रही है।4 दिन तक स्कूल ने टीचर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, मगर कुछ नहीं किया। जिसके बाद 5वें दिन छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट की धारा 323 व जान से मारने की धमकी देने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।31 अगस्त की घटनासमालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश शर्मा ने बताया कि वार्ड 6 दुर्गा कॉलोनी समालखा का रहने वाला है। उसकी बेटी राधिका (16) गांव आट्टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह कॉमर्स विद आर्ट्स सब्जेक्ट की छात्रा है। 31 अगस्त को उसकी बेटी स्कूल गई थी, जहां डिंपल नाम की टीचर ने BST टेस्ट लिया।उस टेस्ट में राधिका के 35 में से 4 नंबर आए थे। कम नंबर आने पर डिंपल टीचर ने राधिका को खूब डांटा। इतना ही नहीं, टेस्ट में जितने कम नंबर आए, उस हिसाब से डंडे मारे थे, यानि टीचर ने 31 डंडे मारे, जिससे उसके हाथों में जख्म हो गए। बच्ची के हाथ नीले हो गए और सूजन आ गई।टीचर बोलीं- आरोप निराधार; बच्ची के परिजन बना रहे दवाबवहीं मामले में आरोपी शिक्षिका डिंपल ने से हुई फोन पर बातचीत में अपना पक्ष देते हुए कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। डांटने और एक-दो डंडे मारने की बात तो सही है, मगर 31 डंडे मारने वाली बात बिल्कुल झूठ है। बच्ची के परिजन दवाब बना रहे हैं कि मैं लिखित में दूं कि मैंने उनकी बेटी को मारा है और मुझसे गलती हो गई है। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। बच्ची के परिजन बिना किसी बात को इतना खींच रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.