ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में 4 लोगों ने मिलकर रविवार देर रात पति-पत्नी की हत्या कर दी है मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और इसकी पत्नी नंदे करटामी (40) की हत्या हुई है। गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि, पति-पत्नी जादू टोना करते थे। इसी शक की वजह से एक दिन पहले गांव के ही 4 ग्रामीण मिलकर रात में दंपती के घर घुस गए। जादू-टोना करते हो कहकर पहले पति की पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी को भी जमकर पीटा। मार-मारकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।

इसके बाद सभी मौके से भाग निकले। जिस समय वारदात हुई उस समय घर पर सिर्फ दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे। वारदात के कुछ देर बाद पास के घर में रहने वाले ग्रामीण घर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हैं। इसकी सूचना गांव के अन्य ग्रामीणों को और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले इनका विवाद हुआ था।

पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होंने हत्या का राज खोल दिया। हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य अन्य सुक्का कोर्राम भी शामिल था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.