ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

AAP के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार राजस्थान को छोड़कर दिल्ली भागते नजर आ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करते नजर आ रही है। जिसका डर कांग्रेस को अभी से सताने लगा है।
विनय मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में अंतिम सांसों के साथ जी रही है क्योंकि हर बार पार्टी ने जनता को धोखा दिया है। जनता के साथ विश्वासघात किया है। अपने झूठे वादों से कांग्रेस की यह दशा हो गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली पार्टी है, जो कि जनता से किए वादों पर खरी उतरती है लेकिन अन्य पार्टियां केवल और केवल चुनावी जुमले का इस्तेमाल कर जनता को धोखा देती है। विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की जनता धीरे-धीरे इन सभी पार्टियों की काली करतूतों को समझ चुकी है। अब इनके झूठे, वादों और जुमलों में फंसना नहीं चाहती। जनता अब इन बहरूपिया पार्टियों को अच्छे से जान चुकी है और इस बार इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.