ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान में सरस दूध फिर हुआ महंगा

राजस्थान में सरस दूध फिर हुआ महंगा हो गया हैं। जयपुर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर इसके संकेत दे दिए हैं। क्योंकि डेयरी ने 75 दिन पहले जून महीने में दूध 2 रुपये लीटर महंगा किया था। निजी डेयरियों से जयपुर डेयरी के दूध के दाम मिलते जुलते हैं, लेकिन अमूल डेयरी से जयपुर डेयरी का दूध 1 रुपये लीटर महंगा है।
बता दें कि नई दर सरस ताजा दूध (टोण्ड दूध) एक लीटर 48 रुपये, आधा लीटर 24 रुपये, सरस स्मार्ट दूध प्रति लीटर 40 रुपये, आधा लीटर 20 रुपये, छह लीटर दूध 288 रुपये, सरस गोल्ड दूध 60 रुपये लीटर, आधा लीटर दूध 30 रुपये, छह लीटर दूध 360 रुपये, सरस स्टेंडर्ड 54 रुपये प्रति लीटर और 27 रुपये में आधा लीटर, गाय का दूध 50 रुपये प्रति लीटर और 25 रुपये में आधा लीटर व सरस लाइट दूध 400 एमएम 13 रुपये में उपलब्ध होगा। डेयरी ने इस बार तीसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। जून से पहले 10 मार्च को दो रुपये प्रति लीटर दूध महंगा हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 मार्च को राज्य सरकार ने बजट 2022-23 के वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा कर दूध की बढ़ी दरें वापस ले ली थी। लेकिन इसके बाद डेयरी ने दूध से बने उत्पाद जैसे कि पनीर, छाछ और श्रीखंड इत्यादि के दाम बढ़ा दिए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.