ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम में जुआ खिलाने के आरोपित के खेत में बने मकान पर चला बुलडोजर

रतलाम ।  अवैध कार्यों में लिप्त व जुआरियों-सटोरियों के अवैध निर्माण तोड़ने की प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को प्रशासनिक अमले ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सनावद रेलवे ब्रिज के पास आरोपित इसरार के खेत पर बने अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया। दो दिन पहले पुलिस ने इस मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उक्त मकान पर जुआ घर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद आरोपितों के अवैध निर्माण की जानकारी निकाली गई। इसरार के खेत पर बगैर अनुमति के मकान बना हुआ पाया गया। मंगलवार को जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्त्व में दल बुलडोजर लेकर पहुंचा। करीब एक घंटे तक मकान तोड़ने की कार्रवाई चली। क्षेत्र में इस दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया। दो दिन पहले को प्रशासन की टीम ने जनपद पंचायत के माध्यम से ग्राम डेलनपुर में आरोपित रामचंद्र पुत्र लक्ष्मण पोरवाल व परमानंद पुत्र नागूलाल पोरवाल और बरबड़ में हनीफ उर्फ मोटा पुत्र अब्दुल रशीद के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई थी। हनीफ जुआ-सट्टा की अवैध गतिविधियों में न केवल लिप्त था, बल्कि उसने अवैध रूप से मकान का निर्माण भी किया था। आरोपित रामचंद्र व परमानन्द ने भी खेत मे अवैध रूप से बगैर अनुमति के मकान बना रखे थे व वहां लोगों को जुआ खिलवाया जाता था। एक खेत से आरोपित दिलीप मारू को भी जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ जुआ, सट्टा व शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने के 22 प्रकरण दर्ज है। उसका राजबाग में बना अवैध निर्माण भी तीन दिन पहले बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया था। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कार्य करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.