ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में डीएम को दिया ज्ञापन, सांसद पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

अमरोहा: प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति ने नोएडा सांसद महेश शर्मा पर श्रीकांत के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।नोएडा में महिला से बदसलूकी करने के आरोप में जेल काट रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति में धरना दिया। समिति के पदाधिकारियों ने नोएडा सांसद महेश शर्मा पर श्रीकांत के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए ज्ञापन ने समिति ने श्रीकांत त्यागी को जल्द रिहा करने की मांग की है।त्यागी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना भी दिया।प्रकरण के दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी और मामी का किया गया उत्पीड़नज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण की आड़ में सांसद महेश शर्मा द्वारा श्रीकांत त्यागी के परिजन और रिश्तेदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही कहा है कि श्रीकांत त्यागी के ऊपर सांसद महेश शर्मा के दबाव में नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी द्वारा गलत तरीके से लगाया गया गैंगस्टर एक्ट हटाया जाए।प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।श्रीकांत त्यागी को अविलंब रिहा किया जाए। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को 36 घंटे (लगातार तीन दिन और 2 रात ) पुलिस पुरुष थाने में रखकर अपमान किया और श्रीकांत त्यागी की मामी को दबिश में 3 दिन और 2 रात साथ लेकर घूमते रहे। उसको लेकर होटलों में ठहरे और प्रताड़ित किया। उन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए एवं निलंबित किया जाए।साथ ही दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की। इसके साथ ही त्यागी समाज कल्याण के लोगों ने सांसद महेश शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी जांच कराने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.