ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली निगम द्वारा 2021 में दर्ज कराए गए केस की निष्पक्ष जांच और कैंसिल करने की मांग

यमुनानगर: एसपी से मिलने पहुंचे किसान।हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के रतन मान ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने एसपी को पत्र देकर जगाधरी थाने में दर्ज केस की निष्पक्ष जांच करवा कर उसे कैंसिल करने की मांग की। गांव सलेमपुर बांगर के किसानों ने कहा कि उनके खिलाफ बिजली निगम के एक्सईएन ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। बिजली निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं। दोनों पक्षों में 5 जुलाई को समझौता भी हुआ है।किसानों ने रोष जताया कि बिजली निगम ने आज तक भी इस मुकदमा को कैंसिल नहीं किया है। अब पुलिस बिना किसी कारण के जान बूझकर तंग व परेशान कर रही है। मुकदमा झूठा है और रंजिशन दर्ज कराया गया है। भाकियू (टिकैत) के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने एसपी से मांग की कि जगाधरी थाने में दर्ज केस नंबर 183/2021 की जांच किसी निष्पक्ष उच्च अधिकारी से करवाकर इसको तुरन्त प्रभाव से कैंसिल कराएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.