ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणपति के दर्शन करने पहुंचीं मोनालिसा अपनी दोस्त के घर 

इन दिनों पूरे देश में चारों तरफ गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक हर कोई बस गणेश उत्सव का आनंद ले रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। सभी लोग बप्पा के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए उनकी सेवा में लगे हैं।  ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर जहां गणपति बप्पा विराजमान हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने दोस्तों के घरों में जाकर विघ्नहर्ता गणेश के दर्शन कर रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में ही एक हैं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा। जहां पिछले दिनों मोनालिसा  लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची थीं, वहीं आज भी अभिनेत्री अपनी दोस्त के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं।
हाल ही में मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील साझा की है, जिसमें वह अपने पति के साथ अपनी दोस्त रश्मि आर्या के घर विराजमान गणपति के दर्शन के लिए पहुंचीं। साझा की गई रील में मोनालिसा और उनके पति को बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। अपनी दोस्त के घर गणपति के दर्शन पाकर मोनालिसा बेहद खुश लग रही हैं। वह गणपति को तिलक लगाती, उनके आगे सिर झुकाती और उनकी आरती करती देखी जा सकती हैं। रश्मि आर्या ने गणपति के विराजने की जगह को इतनी खूबसूरती से सजा रखा है कि मोनालिसा भी उसकी तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पाई।

लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची थी मोनालिसा
पिछले दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ  लाल बाग के राजा के दर्शन करने मुंबई गई थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान की भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘लाल बाग चा राजा.. इस पल के लिए बरसों इंतजार किया है हमने…और कितना अच्छा लग रहा है कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते…सब कुछ अच्छा होने वाला है। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.