दादाजी धाम मंदिर में भगवान गणेश जी को छप्पन भोग लगाया गया
भोपाल। दादाजी धाम मंदिर में सोमवार को भगवान गणेश जी को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 दादाजी जी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, ट्रस्टी जीवन नामदेव, धनंजय वोरकर, मनोज मोहन, अनीता नामदेव, अर्चना एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य हर्ष, सर्वेश,आर डी धुर्वे,शुभ्रा, शिखा, साधना स्वामी, एवं भक्तगण उपस्थित हुए। सांय 07:30 बजे से महाआरती मे बड़ी संख्या में वर्धमान सिटी, पटेल नगर ,सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।बाद मे मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों छप्पन भोग का महाप्रसादी ग्रहण किया। सभी भक्तगण ने मंदिर में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.