जाने पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे का स्वभाव
पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, क्योंकि शास्त्रों और नक्षत्रों के अनुसार ये समय अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे कई लोगों की मान्यता है कि यदि कोई बच्चा पितृ पक्ष में जन्म लेता है तो अशुभ होता है।जबकि ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी कला और रचना के जरिए जीवन में काफी कुछ हासिल करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। पितरों के आशीर्वाद से ये बच्चे जीवन में खूब तरक्की करते हैं।पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आते हैं। कहा जाता है कि यदि किसी घर में पितृ पक्ष के दौरान किसी शिशु का जन्म होता है तो उस घर में धीरे-धीरे तरक्की होने लगती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.