ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 दलिया-सब्जी पुलाव’ को बनाएं डाइट का हिस्सा 

दलिया यानी गेहूं के टूटे दाने पोषक तत्वों का खजाना हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटमिन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व काफी मात्रा में होते हैं
सामग्री :
1 कप दलिया, 1/4 कप चावल, 1/4 कप धुली मूंग दाल, 1/4 कप मसूर दाल, 3 टेबलस्पून गाजर बारीक कटी, 3 टेबलस्पून आलू लंबे पतले कटे, 3 टेबलस्पून मटर, 3 टेबलस्पून फूल गोभी बारीक कटी, 1/4 कप टमाटर बारीक कटे, 1/4 कप प्याज बारीक कटे, 1/2 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 10 करी पत्ते, 2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा, 1/2 टीस्पून राई, 1/2 टीस्पून साबुत जीरा, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1/4 टीस्पून गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 4 टेबलस्पून घी विधि :
– चावल और दोनों दालें अच्छी तरह धोकर बनाने से 30 मिनट पहले भिगो दें। फिर एक टेबलस्पून घी में दलिया भूनें और 4 कप पानी गर्म करके अलग रख लें।– अब कुकर में दलिया, दोनों दालें, चावल, 1/2 टीस्पून नमक और गर्म पानी डालें। तेज आंच पर पकने के लिए रख दें।– एक सीटी आने के बाद इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।– इसके बाद आलू, गाजर, फूलगोभी, मटर को स्टीम देकर सॉफ्ट करें और एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून घी गरम करके राई और जीरा डालें।– दोनों चीज़ें जब चटक जाएं तो प्याज भूनें। यह ये पारदर्शी हो जाए तो अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता मिलाएं और पांच सेकेंड बाद लाल मिर्च, हल्दी, नमक डालकर सारी सब्जियां मिला लें।– कुछ सेकेंड बाद दलिया मिश्रण डालकर अलट-पलट करें और गरम मसाले के साथ हरी धनिया बुरक दें।– आखिर में 1 टेबलस्पून घी चारों तरफ डालकर गरमा-गरम पुलाव सर्व करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.