ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बर्तन चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में बर्तन चोरी करने के संदेह में 4 लोगों ने 26 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कंसबेल थाना क्षेत्र के बटाईकला गांव के रहने वाले सभी आरोपियों की पहचान बुधनराम, जेठूराम, सिमू साईं और रातूराम के रूप में हुई है। इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधनराम और उनके परिवार के सदस्यों ने स्थानीय बाजार से घर लौटने पर सोमवार को करीब 7,000 रुपये के चार बर्तन गायब पाए।अधिकारी ने कहा, चोरी में अपने पड़ोसी रोहितराम नागवंशी की संलिप्तता पर शक करते हुए, बुधनराम और तीन अन्य आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, मृतक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.