मुख्तार पर बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी की मौजूदगी में हो रही कार्रवाई, भारी फोर्स मौजूद
कानपुर: केडीए की टीम ने भारी पुलिस फोर्स की मौजदूगी में तोड़ना शुरू किया प्रसपा नेता का गेस्ट हाउस।बुधवार को केडीए की टीम ने अपनी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। बर्रा बाईपास चौराहा के पास दिव्यांशी गार्डन के नाम से प्रसपा नेता विनोद प्रजापति ने गेस्ट हाउस का निर्माण किया था। गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।माफिया मुख्तार की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी सत शुक्ला नीली शर्ट में।मुख्तार अंसारी पर भी चलाया था बुलडोजरयोगी सरकार में माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टीज पर बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी सत शुक्ला इस वक्त केडीए में बतौर ओएसडी सत शुक्ला की मौजूद हैं। इनकी निगरानी में पूरे अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।दिव्यांशी गार्डन को तोड़ने में भारी पुलिस फोर्स है मौजूद।2 हजार वर्ग गज पर कब्जाओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि 2009 में केडीए की जमीन पर अवैध निर्माण कर गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया था। इसका नक्शा भी पास नहीं था। अवैध तरीके से इसकी रजिस्ट्री कराई गई थी। निर्माण गिराने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरा पालन किया गया है।कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स है मौजूद।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.