ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैज्ञानिकों का खुलासा, पूरे अंतरिक्ष में अलग-अलग ग्रहों पर हीरों की बारिश होती

वॉशिंगटन। भले ही वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बारे में काफी जानकारी हासिल कर ली हैं, लेकिन फिर भी हमारा ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया कि संभवतः पूरे अंतरिक्ष में अलग-अलग ग्रहों पर हीरों की बारिश होती है। वैज्ञानिकों का यह अनुमान यूरेनस और नेपच्यून पर होने वाली अजीबो गरीब बारिश पर आधारित था। पहले भी वैज्ञानिक यह बता चुके हैं कि ‘बर्फीले ग्रहों’पर अत्यधिक उच्च दवाब और तापमान हाइड्रोजन और कार्बन को ठोस हीरे में बदल देता है। नए शोध में पाया गया है कि ‘हीरों की बारिश’ हमारी सोच से अधिक सामान्य हो सकती है।
नेपच्यून और यूरेनस जैसे बर्फीले ग्रहों को हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रहों का सबसे सामान्य रूप माना जाता है। इसका मतलब है कि हीरों की बारिश पूरे ब्रह्मांड में हो सकती है। हीरे की वर्षा पृथ्वी पर बारिश की तुलना में काफी अलग है। वैज्ञानिकों ने हीरों के बनने की प्रक्रिया को समझाने के लिए पीईटी प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जिसे पानी की बोतलों और फूड पैकेजिंग में इस्तेमाल किया जाता है।
टीम ने कैलिफोर्निया में एसएलएसी नेशनल एक्सेलेरेटर लेबोरेटरी में कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सिजन का मिश्रण- पीईटी प्लास्टिक पर एक हाई-पावर वाला ऑप्टिकल लेजर डाला। बेहद हल्की एक्स-रे चमक में उन्हें नैनोडायमंड के बनने की प्रक्रिया देखने को मिली। हालांकि इन छोटे हीरों को नग्न आंखों से देखना बहुत मुश्किल था। उन्होंने बताया कि ग्रहों पर बड़ी मात्रा में मौजूद ऑक्सीजन कार्बन से हाइड्रोजन परमाणुओं को अलग करने में मदद करती है। इस प्रक्रिया में ही हीरों का निर्माण होता है।
यह प्रयोग नैनोडायमंड के निर्माण के एक नए तरीके की ओर इशारा करता है। हालांकि हीरों की बारिश अभी भी एक काल्पनिक चीज बनी हुई है क्योंकि यूरेनस और नेपच्यून के बारे में बहुत कम जानकारी है जो हमारे सौर मंडल के सबसे दूर के ग्रह हैं। दरअसल दोनों ही ग्रहों पर मीथेन गैस मौजूद है जिसमें कार्बन होता है। वायुमंडलीय दबाव बहुत ज्यादा होने के कारण मीथेन से कार्बन कई बार अलग हो जाता है और भारी दबाव के कारण ये क्रिस्टल बनने लगते हैं, जो एक हीरा होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.