पटाखा फैक्टरी गोदाम में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के बिजनौर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर गांव मुकर्रमपुर के पास एक पटाखा फैक्ट्री के गोदाम मे आग लग गई। काम कर रहे मजदूरो मे हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान फैक्टरी से मजदूरों ने भागकर जाने बचाई।जानकारी के अनुसार नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में गांव की ही तकरीबन एक दर्जन महिलाओं व पुरुष समेत 30 मजदूर आतिशबाजी का सामान बनाते हैं। बुधवार सुबह फैक्टरी के भीतर बने गोदाम में पटाखे रखने के दौरान आग लग गई। आग लगते ही धमाकों के साथ ऊंची लपटें उठने लगीं।आग लगते ही काम कर रहे मजदूर बाहर भागे वहीं कुछ मजदूरों ने पानी का पाइप से आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.