ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उज्जैन में बजरंग दल के विरोध के कारण महाकाल के दर्शन किए बगैर लौटे रणबीर और आलिया

उज्‍जैन।  फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया। कार्यकर्ता मंदिर परिसर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हाथ में काले झंडे और तख्तियां भी थीं। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाकर परिसर में घुसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। एक कार्यकर्ता को पुलिस ने पीट दिया। बजरंग दल का कहना है कि रणबीर कपूर खुद को बीफ (गोमांस) प्रेमी बताते हैं। ऐसे में उन्हें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने की भी बात कही।बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को महाकाल मंदिर में संध्या आरती दर्शन करने आने वाले थे। यह सूचना मिलते ही मंदिर परिसर के पास बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकार कार्यकर्ताओं को परिसर में आने से रोका तो हंगामा खड़ा हो गया। एक कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाने लगा। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने भी एक कार्यकर्ता को पीट दिया।
मंदिर जाने से रोका
तय कार्यक्रम के अनुसार रणबीर और आलिया को आठ बजे महाकाल मंदिर पहुंचना था। मगर विरोध प्रदर्शन के कारण उन्हें मंदिर जाने से रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। कलेक्टर आवास में कुछ देर रुके, रास्ते में शिखर दर्शन किए – विरोध प्रदर्शन की सूचना पर आलिया भट्ट ने दर्शन नहीं करने का फैसला लिया। इसके बाद आलिया और रणबीर कलेक्टर आशीष सिंह के आवास में रुके, फिर ये लोग इंदौर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में हरिफाटक ब्रिज की ओर से महाकाल शिखर दर्शन किए।
डायरेक्टर अयान मुखर्जी पहुंचे मंदिर –
रणबीर, आलिया के संग फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उज्जैन आए थे। विरोध के चलते अभिनेता व अभिनेत्री तो मंदिर नहीं पहुंच पाए, लेकिन अयान मुखर्जी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। प्रशासन ने उन्हे विशेष सुरक्षा में भगवान के दर्शन कराए। इससे पहले रणबीर और आलिया शादी के बाद पहली बार इंदौर आए। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.