ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

19 वर्षीय छात्रा के शादी प्रस्ताव ठुकराने पर शख्स ने सरेआम मार दी गोली

काहिरा । मिस्र में एक सनसनीखेज घटना में महज शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर एक युवक ने 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर निर्मम हत्‍या कर दी। छात्रा की पहचान अमानी अब्दुल-करीम अल-गज्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जिस शख्‍स से शादी करने से इनकार किया, उसका बर्ताव काफी बुरा था। इसी के चलते छात्रा ने उसका मैरिज प्रपोजल रिजेक्‍ट किया। रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल की अमानी अब्दुल-करीम अल-गज्जर की बीते शनिवार को मेनोफिया गवर्नरेट के तुख तनबिशा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अहमद फथी अमीरा नाम के एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव को ठुकराने के बाद छात्रा पर बंदूक तान दी और उसे गोली मार दी। लड़की तो तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजी अभियान चलाया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हत्‍या करने वाले शख्‍स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मैं अहमद अमीरा हूं। तुम सब मुझे खोज रहे हो। मैं अपराधी हूं। मैं उसके लिए जी रहा था… मैं तुम्हारा (अल-गज्जर) बदला लूंगा।’ मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा कि अमीरा ने ‘उसी हथियार का उपयोग करके आत्महत्या की, जिसे उसने छात्रा को मारने के लिए इस्तेमाल किया था।’ रिपोर्टों में दावा किया गया कि अल-गज्जर ने ‘बुरे व्यवहार’ के लिए अमीरा के शादी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।दरअसल, मिस्र को हिलाकर रख देने वाली कई महिलाओं की हत्या में यह सबसे नया मामला है। इससे पहले बीते 20 जून को एक ईर्ष्यालु सहपाठी मोहम्मद अदेल द्वारा एक छात्रा नायरा अशरफ की हत्या कर दी गई थी। अडेल भी कथित तौर पर अशरफ द्वारा उसे नापसंद करने को लेकर गुस्‍से में था। हत्या का यह मामला तब और सुर्खियों में आया, जब अदालत ने एडेल को दोषी ठहराया और मिस्र की संसद से अपील की कि उसे फांसी के फंदे पर लटकाया जाए और लाइव टीवी पर इसका प्रसारण हो। एडेल की टीम ने उसकी मौत की सजा के खिलाफ अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.