पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी
दिल्ली के लक्ष्मीनगर वेस्ट गुरु अंगद नगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसने खुद को भी घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, नीरज पुत्र हुकुम सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति और दो बच्चों पर चाकू से वार किया। जिसके बाद उसने आत्महत्या करने के लिए खुद को घायल कर लिया। यह देख दोनों बच्चें शोर मचाने लगे और घर से बाहर की तरफ भागे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज और ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में एक बच्चे को भी चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.