सिरसा में रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का ऐलान, सोनीपत में ड्राइवर-कंडक्टर को कुचलने का मामला
सिरसा: सिरसा में मीटिंग के बाद जानकारी देते साझा मोर्चा के सदस्य।हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की महत्त्वपूर्ण बैठक सिरसा में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को प्रदेशभर में रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिरसा डिपो के प्रधान रामकुमार चुरनिया ने बताया कि हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस सोनीपत से जयपुर के लिए चली थी और रास्ते में एक थार चालक ने बस ड्राइवर व कंडक्टर को बेवजह परेशान किया और बार-बार ब्रेक लगाकर बस रोकने की कोशिश की।इसके बाद जब चालक-परिचालक ने विरोध किया तो थार चालक ने दोनों को कुचल दिया। इसमें चालक जगबीर सिंह की मौत, जबकि परिचालक फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद चालक सोनीपत व गोहाना डिपो तो उसी समय बंद कर दिया गया था, लेकिन अब सांझा मोर्चा की बैठक कर निर्णय लिया गया है कि पूरे प्रदेश में कल 8 सितंबर को चक्का जाम रहेगा।प्रधान ने बताया कि अगर समय रहते प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन होगा। इसी के साथ मांग हैं कि मृतक चालक के परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाए, परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, गम्भीर रूप से घायलों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.