कार सवार ने टॉफी का दिया लालच, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने 2 को पकड़ा; 4 फरार
बागपत: बागपत के जोनमाना प्राथमिक विद्यालय के बाहर से कार सवार युवकों ने दो बच्चों के अपहरण करने का प्रयास किया। अपहरणकर्ता बच्चों को टॉफी दिलाने और पैसे का लालच देकर कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन बच्चों ने कार में बैठने से मना कर दिया और शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि चार मौके से भागने में कामयाब रहे।ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को बच्चा चोर बताकर पुलिस को सौंप दिया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश में ग्रामीणों ने गन्ने के खेतों में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं लगा।बागपत में कार सवार युवकों को खेत में खोजते ग्रामीण।बच्चों के शोर मचाने पर दो को पकड़ा गयाग्रामीणों ने बताया की यह लोग पिछले कई दिनों से स्कूल के बाहर देखे जा रहे हैं। जो बच्चों को बहला-फुसलाकर अगवा करने की कोशिश कर रहे थे। आज बच्चों ने शोर मचा दिया तो ग्रामीणों ने इन्हें धर दबोचा।टॉफी और पैसे का लालच देकर कार में बैठने के लिए कहाजिन बच्चों को आरोपियों ने कार में बैठने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि वह उन्हें टॉफी दिलाने और पैसे देने का लालच देकर कार में बैठने के लिए कह रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और शोर मचा दिया। जिससे वह पकड़े गए।बागपत में बच्चों के अपहरण की कोशिश करने वाले को खोजते ग्रामीण।4 दिन पहले बच्ची को अगवा करने का हुआ था प्रयासबताया जा रहा है कि 4 दिन पहले भी एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास हुआ था। जिससे स्कूल के सभी बच्चों को टीचर्स ने सतर्क करते हुए ग्रुप में स्कूल आने के लिए बोला था। आज बच्चे ग्रुप में स्कूल में आ रहे थे तो तभी कार सवार आरोपियों ने उन्हें कहा कि कार में बैठ जाओ तुम्हारे मम्मी-पापा तुम्हें बुला रहे हैं। उनके पास चलते हैं लेकिन बच्चे पहले से ही सावधान थे और उन्होंने आरोपियों को घेरकर शोर मचा दिया।पुलिस बोली- आरोपियों से की जा रही पूछताछबड़ौत कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि जोनमाना गांव में बच्चा चोरी करने का एक मामला सामने आया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.