ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तरावड़ी पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 अभी भी फरार

करनाल: मौके पर जांच करती पुलिस की फाइल फोटो।करनाल के कस्बा तरवाड़ी के दयानगर में युवक की तेज धार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें विकास उर्फ भालू, रोहित उर्फ नवरत्न उर्फ अजय व निर्मला को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश करेगी।लड़की ने फोन करके बुलाया था घरपरिजनों ने कल आरोप लगाया था कि गोविंद उर्फ काक्कू का एक लड़की के साथ प्रेम था। गोविंद को लड़की ने फोन करके कहा कि उसकी मां उनके रिश्ते के लिए तैयार हो गई है। लड़की के बुलाने पर गोविंद उनके घर चला गया और लड़की के परिवार वालों ने उसकी तेज धार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।वर्जनतरवाड़ी थाना SHO संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर 7 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों की गोविंद उर्फ काक्कू के साथ पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 4 आरोपी अभी फरार चल रहे है। कल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.