जालंधर के मॉडल हाउस में ठेकेदारों को पीटा, एक्साइज इंस्पेक्टर ने भाग कर जान बचाई
जालंधर: पंजाब के जालंधर में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत हर गली मोहल्ले में खोले जा रहे शराब के ठेके का विरोध होना शुरू हो गया है। मॉडल हाउस में बुधवार शाम के शराब के ठेके को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पहले स्थानीय पार्षद राजीव टिक्का के नेतृत्व में ठेके के बाहर धरना लगाया उसे बंद करवाया। उसके बाद एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन भगत के साथ कहासुनी के बाद माहौल गर्मा गया।ठेकेदार को पीटते लोगपहले आराम से बातचीत हो रही थी, लेकिन इसी बीच ठेका संचालकों और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पर आरोप लगने लगे कि उसने वहां पर मौजूद लोगों को धक्के कैसे मारे। इसके बाद अचानक माहौल गर्मा गया। भीड़ में से कुछ लोगों जिनमें ज्यादातर युवक थे ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन भगत को गालियां निकालनी शुरू कर दी।ठेके के संचालकों से मारपीट करते लोगमौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने एक्साइज इंस्पेक्टर को बमुश्किल कवर किया। इसके बाद उसे विभाग की गाड़ी तक पहुंचाया, लेकिन पीछे से एकदम ठेके के संचालकों के साथ भीड़ मारपीट करती हुई आई। जिसे देखकर एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर रमन मौके से भाग गया। उनके सारे गनमैन भी वहीं छूट गए।ठेके के बाहर नारेबाजी करते लोगभीड़ ने शराब ठेके के संचालकों के साथ-साथ जो बाउंसर वह अपने साथ लेकर आए थे उनकी भी जमकर धुनाई कर डाली। एक व्यक्ति को तो लोगों ने नीचे सड़क पर ही गिरा लिया था। उसकी लोगों ने लात-घूंसों के साथ जमकर पिटाई की। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच में पड़ने के बाद उन्हें बचाया गया और मौके से भगाया गया। सभी लोग अपनी गाड़ियों वहीं पर छोड़ कर बाजार के रास्ते से पैदल ही भागे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.