ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरोत्तम ने राहुल पर साधा निशाना- टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक भारत जोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं

भोपाल । गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कहा कि यह बड़ा अजीब विषय है और शब्द पर आपत्ति भी है। क्योंकि जो व्यक्ति भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह नारे लगने के बाद सबसे पहले समर्थन देने जेएनयू पहुंचा था। वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहा है। मिश्रा ने कहा कि आज तक स्पष्ट नहीं कर पाए कि भारत टूटा कहा से है। टूट कांग्रेस रही है और जोड़ भारत को रहे हैं।मिश्रा ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री और वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी भारत माता के गौरव भाल को गौरवान्वित कर रहे हैं तब आपत्ति है मुझे भारत जोड़ो पर। क्योंकि यह वह लोग है जो टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थकों से मिलने सबसे पहले जेएनयू गए थे। मिश्रा ने राहुल के किसी पद पर ना होने का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस यात्रा निकाल रही है या टुकड़े टुकड़े गैंग समर्थन दे रही है। मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के श्योपुर में आने पर कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश आ रहे है। इस दिन प्रधानमंत्री सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को भी संबोधित करेंगे। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.