नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समय पर पेंशन का भुगतान न करने पर किया विरोध प्रदर्शन
फरीदाबाद: मुद्दों का शीघ्र हल नहीं करने पर लेखा शाखा के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनीनगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समय पर पेंशन का भुगतान न करने और अन्य मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में लेखा शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम प्रशासन और लेखा शाखा के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में सैंकड़ों पैंशनरों के द्वारा किये गये इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर्मचारी नेता यूएम खान और रतन लाल रोहिल्ला ने किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम के वित्त नियंत्रक भारत भूषण कालड़ा से मुलाकात कर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों और फेमिली पेंशनरों की समस्याओं का बिना किसी देरी के निवारण करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके मुद्दों का शीघ्र हल नहीं किया गया तो वे लेखा शाखा के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस प्रदर्शन में 58 वर्ष से लेकर 90 साल की उम्र तक के पेंशनर शामिल रहे।इससे पूर्व आयोजित की गई एक आम सभा को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी नेता यूएमखान और रतन लाल रोहिल्ला ने इस बात की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की कि हर महीने वेतन व पेंशन का भुगतान करने की तिथि से ठीक पहले आईटी विंग का सर्वर खराब क्यों होता है। सर्वर में खराबी के बहाने वेतन व पेंशन का भुगतान सरकार द्वारा निर्धारित तिथि एक तारिख को नहीं हो पाता है। जिससे उम्र दराज कर्मचारियों और इनके परिजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संघ शीघ्र ही उनकी समस्याओं का एक ज्ञापन निग्मायुक्त को देगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि पेंशन का भुगतान महीने की एक तारिख को सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त लाभ सेवानिवृत्त तिथि को ही करने, एलटीसी का भुगतान करने, आडिट ब्रांच में पर्याप्त संख्या में आडिटरों को नियुक्ति, चिकित्सा बिलों की अदायगी तुरंत किया जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.