दहेज में एक भैंस और नकदी की कर रहे मांग, 6 माह की बच्ची को भी छीन लिया
महोबा; महोबा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बेघर कर दिया। उसकी 6 माह की बच्ची भी छीन ली। ससुराल वाले दहेज में पैसे और एक दूध देती भैंस की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।एसपी कार्यालय में पहुंची पीड़िता।25000 रुपए की कर रहे मांगदहेज उत्पीड़न का यह मामला जनपद के खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐंचाना गांव का है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बेहारी गांव निवासी रघुनाथ ने 2 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रामसखी का विवाह ऐंचाना गांव निवासी भूपेंद्र के साथ किया था। विदा में दो-तीन बार ससुराल आने के बाद से ही पति, सास,ससुर और अन्य ससुराली जन विवाह में कम दहेज के ताने मारने लगे। हद तो तब हो गई जब दहेज में एक दूध देती हुई भैंस और ₹25000 नगद लाने के लिए विवाहिता को विवश किया गया। इस मांग को लेकर अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट भी होती रही।मां बनने के बाद भी कर रहे प्रताड़ितपीड़िता और उसका पिता बताता है कि पति लात जूतों से मारता-पीटता था। सास, जेठानी मारपीट में पति का सहयोग करती थी। यही नहीं आरोप है कि पति ने धमकी दी यदि दूध देती हुई भैंस और ₹25000 दहेज में नहीं लाई तो तुम्हारी जान भी जा सकती है। जिससे पीड़िता बुरी तरीके से डर गई और ससुराल से भय खाने लगी। गर्भवती होने के चलते वह ससुरालियों की प्रताड़ना भी सहती रही। उसे उम्मीद थी कि मां बनने के बाद शायद ससुरालियों का सितम कम हो जायेगा मगर ऐसा नही हुआ।6 महीने की बच्ची को भी छीनापीड़िता अपने पति और दहेज लोभी ससुरालीजनों की प्रताड़ना सहती रही लेकिन फरवरी माह में जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसके बाद से पति और ससुरालीजनों की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। दहेज की मांग को लेकर उसे इस कदर मारा पीटा गया कि वह बेसुध रहने लगी। आरोप है कि 6 माह की बच्ची सास व पति ने छीन ली तो वहीं विवाहिता के सभी जेवर छीन कर उसे घर से बाहर कर दिया। बीते मई माह से पीड़िता अपने मायके में है और ससुरालियों के सितम की दास्तां बार-बार थाने में पहुंचकर पुलिस को बता रही है। लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।पीड़िता का पिता करता है मजदूरीपीड़िता ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस अधीक्षक की चौखट पर अपने पिता के साथ पहुंची। वह बताती है कि दाने- दाने के लिए वह मोहताज है और उसके पिता भी मजदूरी कर परिवार को पालते हैं ऐसे में एक भैंस, 25 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं कर पा रही। वह चाहती है कि उसे ससुरालियों की प्रताड़ना से छुटकारा मिल जाए और सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो। उसने पति भूपेंद्र, ससुर संतराम, सास पलटा और जेठानी रजनी सहित अवधेश और बच्चू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.