ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Thursday Ka Rashifal: नए काम के लिए शुभ दिन, स्वास्थ्य को लेकर रहें सचेत, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल, ०८ सितंबर २०२२ Aaj Ka Rashifal, 08 September 2022 | हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन बाल काटना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना वर्जित माना गया है. ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन इन सब कामों को करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही व्यक्ति की उन्नति में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं.भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करके उनसे मनचाहा वरदान पाने के लिए उनकी पूजा में पीले रंग के फूल, फल और मिठाई प्रसाद में अवश्य चढ़ाएं. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी और शंख का विशेष रूप से प्रयोग करें. बगैर तुलसी प्रसाद के श्री हरि की पूजा अधूरी मानी जाती हैपढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य…

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

परिवार की तरफ से आप खुशी और संतोष प्राप्त कर सकेंगे. आज आप मित्रों और सगे- सम्बंधियों से घिरे रहेंगे. काम या बिजनेस के लिए बाहर जाने की संभावना है. आगामी यात्रा लाभदायक रहेगी. बिजनेस में आप पैसे के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आज आपको पानी, अग्नि और दुर्घटना से संभलकर रहना होगा. काम का बोझ अधिक रहेगा.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है. नए काम शुरू कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा. लंबी दूरी की यात्रा का योग है. तीर्थयात्रा भी संभव हो सकेगी. अत्यधिक काम का बोझ से थकान का अनुभव करेंगे.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत है. आज इलाज या शल्य चिकित्सा टालना बेहतर होगा. क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे. दिमाग को शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखिएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी. खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज का दिन दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना अधिक है. भागीदारों से भी लाभ होगा. छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी. शेयर-सट्टे से संभलकर चलिएगा. मन में खिन्नता का अनुभव होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना आपके लिए हितकारी रहेगा.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे. माता और महिलाओं के मामले में आपको चिंता रहेगी. यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें. छाती के दर्द में परेशानी होगी. जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज का दिन खुशी से व्यतीत करेंगे. नए काम की शुरुआत करेंगे. घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. किसी छोटी यात्रा के योग हैं. आज आपके काम सफल होंगे. भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे. दुश्मन और विरोधी अपनी चाल में असफल रहेंगे. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा. आज आपके व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को व्यवस्थित रखेंगे.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज निर्धारित कार्य सफलता से पूरे होंगे. ऑफिस या व्यवसायिक स्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष का अनुभव होगा

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में आज बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से स्वजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 08 SEPTEMBER 2022)

आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है. संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. बचपन के या पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. नए मित्रों से भी संपर्क होगा, इसका आपको भविष्य में लाभ होगा. सामाजिक मामलों को लेकर कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार के क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा. किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन की योजना बनेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.