ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथापाई के दौरान दस्तार उतरने पर की हत्या, गोल्डन टेंपल जा रहा था मृतक

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक का दो निहंगों के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े में एक निहंग सिख की दस्तार उतर गई और गुस्से में दो निहंगों और एक सिख युवक ने मिलकर युवक का कत्ल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।मृतक की फाइल फोटो।जानकारी के अनुसार यह घटना कोट माहना सिंह रोड की है। तरनतारन रोड चाटीविंड निवासी हरमनजीत सिंह (35) रात घर से गोल्डन टेंपल की तरफ जा रहा था। रास्त में एक होटल के सामने वह खड़ा था, तभी दो निहंग सिख वहां से गुजरे। उनका हरमनजीत सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों निहंगों व एक सिख युवक ने हरसिमरन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक निहंग की दस्तार उतर गई। जिसके बाद गुस्से में आकर निहंगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब युवक भागने लगा तो किरच के साथ उसकी छाती पर वार कर दिया।घटनास्थल पर पुलिस पूछताछ करते हुए।मौके पर ही हुई हरमनजीत की मौतदोनों निहंग सिखों ने इस कदर हरमनजीत सिंह को तेजधार हथियारों से काटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सिख वहां से भाग गए। जब तक पुलिस पहुंची हरमनजीत की मौत हो चुकी थी।सीसीटीवी में कैद हुई घटनाहरमनजीत पर हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। निहंगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल युवक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.